Sunday, 11 September 2022

रिश्ते

 


           रिश्ते

कितने प्यार से पलते थे रिश्ते
सबसे प्यारे थे खून के रिश्ते

हवा चली कुछ ऐसी फिजा में
तार तार हुए सबसे प्यारे रिश्ते

छूटने लगे है अपने सगे संबंधी
हो गए जान से प्यारे बेगाने रिश्ते

खो गया प्यार मुहब्बत आपस में
पैसे से तूल गए थे जो प्यारे रिश्ते

संभाल लो वक़्त रहते इन रिश्तो को
धोखे की आँधी में उड़ न जाए रिश्ते

  दिल ना दुखाया करो माँ बाप का
दुनिया में ये दो ही हैं अनमोल फरिश्ते

बेरंग सी हो जाएगी दुनिया हमारी
जिंदगी में रंग भरेंगे ये प्यारे रिश्ते

सुख दुख कट जाएंगे आसानी से
साथ निभाने वाले होंगे प्यारे रिश्ते

सुकून से गर चाहते हो जीवन को
खुशी से थाम कर रखो प्यारे रिश्ते 

1 comment: