Sunday, 5 July 2026

गज़ल 39

 





212  212  212 212

हो  गई प्यार में भी जफ़ा एक दिन
हो गया दिल ही कोरा सफा एक दिन

निभ न पाए ये रिश्ते अधूरे रहे
हो गए प्यार में बेबफा एक दिन

इश्क में हो गई फिर खताएं यूँ कुछ
रूठ कर हो गई वो खफ़ा एक दिन

रुठना ओ मनाना ही चलता रहा
जिंदगी से हो जाओ दफा एक दिन

नील आयें वो मैयत में मेरी मगर
आरजू है करें वह वफा एक दिन