तुझ संग बिताए पल भुलाना है मुश्किल
बिताए पलों को बताना और भी मुश्किल
तुमसे किया है इश्क ये जता भी ना सके
जुदा होकर तुमसे छुपाना और भी मुश्किल
किस्से तो सुनते रहे सब तेरे मेरे प्यार के
गहरे प्यार को समझाना रहा और भी मुश्किल
एक दूसरे के गम दुख सांझा करते रहे हरदम
खुशियों में जुदा होना कर गया और भी मुश्किल
तेरे साथ रहते हुए भी दूर तो बहुत थी तुझसे
जुदा होकर जीना कर गया और भी मुश्किल