Tuesday, 21 October 2025

24 गज़ल

 




122         122       122      122


 ये  सखावत रहेगी यही तय हुआ था
बिछड़ना नही अब यही तय हुआ था

दिखे रंग कोई भी हम खुश रहें गे
लियाक़त रखेंगे यही तय हुआ था

.युवाओं   नशा छोड़ दो साथ  हम हैं
दिखाना है जज्बा  यही तय हुआ था

 फरिश्ता नहीं अब बनाना किसी को

मसीहा बनेंगे  यही तय हुआ था

न भटकेंगे अब राह हमसब  यूँ नीलम
नई राह खोजें यही तय हुआ था

Saturday, 11 October 2025

गज़ल 23

 



1222   1222    122      212  22
1.जिसे सपनों में मैंने था बसाया वो तुम्हीं तो हो
जिसे किस्मत ने मेरी आजमाया वो तुम्हीं तो हो

2.धरम  हथियार बन ठगता रहा सदियों से लोगों को
इसी नफरत से दुनिया को जलाया  वो तुम्हीं तो हो

3. नयामत जिंदगी बनती हमारी साथ चलने से
उम्र भर साथ चल जीना सिखाया वो तुम्हीं तो हो

4किया  वादा फलक से तोड़ लाऊंगा सितारे अब
मेरी हर राह को आसां         बनाया वो तुम्हीं तो हो

5 नफासत छू गई तेरी मुझे इस प्यार से नीलम
नजर से प्यार यूँ  दिल में जगाया वो तुम्हीं
तो हो
      

Tuesday, 7 October 2025

गज़ल 22

 



122    122     122   12

तेरी याद में बुत बनाउंगा मैं
उसी बुत से घर को सजाऊंगा मैं

उधारी बढ़ी है कमाई घटी
रखा कर्ज लेकिन चुकाऊंगा मैं

अभी तक  मैं बेघर  गली में रहा
किसी दिल में इक घर बसाऊंगा मैं

जिन्होंने अभी तक दिया है दग़ा
उन्हीं को गले से लगाऊंगा मैं

लिखा था कभी ख़त उसे प्यार से
जुदाई पे सबको पढ़ाऊंगा मैं

तेरी याद में बुत बनाउंगा मैं
उसी बुत से घर को सजाऊंगा मैं
         

Wednesday, 1 October 2025

तुम ही तो

 






.बसाया था जिसे सपनों में मैंने तुम ही तो थे ना
उठाए थे कभी नखरे  हमारे भी   तुम ही तो थे ना
2.नयामत जिंदगी बनती हमारी साथ चलने से
किया आसान मुश्किल राह को वो  तुम ही तो थे ना
3.धर्म हथियार बन ठगता रहा सदियों से लोगों को

हवा नफरत की फैलाने में माहिर तुम ही तो थे ना
4.शिकारी जाल फैला कर पकड़ता मीन समुद्र में
जहाजों में चढ़ा निर्यात वाले तुम ही तो थे ना

5दिवस हिन्दी मना तौहीन करते रोज़ इस की भी
बधाई अंग्रेजी में यूँ देते तुम ही तो थे ना