गज़ल 41
122 122 122 122
1.अभी भी है वो यार दिलबर हमारा
चला जो गया दिल चुराकर हमारा
किया प्यार तुमसे या इजहार जब भी
दिया साथ तुमने भी खुलकर हमारा
दिया बेवफाई का तोहफ़ा जब उसने
बदलने लगा फिर ये तेवर हमारा
धरम से भी ऊपर है इन्सानियत यदि
कि फिर क्यों ये मस्जिद ये मंदर हमारा
नहीं फैल सकती यूँ नफरत ये नीलम
नजर का है धोखा ये मंजर हमारा
डॉ नीलम नारंग नील

