Tuesday, 20 September 2022

दिल के दीए

 

जी रहे हैं बुझा के दिल के दिए
हैं महफ़िल में दिल तन्हा लिए

क्या बताएं कि कैसे जी रहे हैं
आंसू बस पलकों ने ही है पिए

अब छोड़ दिया है दर्द में जीना
जब से छोड़ दुखों को लब सिए

डसने लगी थी दिल की तन्हाई
इसलिए महफ़िल से लगाए हि

कहने को रहती हूँ मै बहुत खुश
इसको पाने के लिए  जतन किए

तन्हा दिल और हर महफ़िल भाए
कुछ इस तरह नीलम जिंदगी जिए



Sunday, 18 September 2022

ये ख्वाब

 चुरा के आंखों से नींद रात भर जगाए

अधूरे ही रहेंगे पर ये ख्वाब मुझे भाए


चले आओ जिंदगी में कभी यूँ ही

क्यूँ ना हर लम्हा तेरे साथ ही बिताए


तन्हाई ने घर बना लिया है मेरे  दिल में

शायद गमों का बोझ ही हल्का हो जाए


जानती हूँ साथ ना निभा पाओगे उम्र भर

 कुछ कदम साथ चलने का वादा किया जाए 


दुखों ने साथ दिया है जिंदगी के हर मोड़ पर

फिर क्यूँ ना गमों को प्यार से सहलाया जाए


अधूरी  ख्वाहिशों के साथ जीना ही जिंदगी है

चलो हंसकर ही सही हसरतों को  दबाया जाए


दोस्तों की महफ़िल में मिल जाती है खुशी

नीलम हर हाल रूठे दोस्तों को मनाया जाए



Wednesday, 14 September 2022

औरत की पीड़ा

 ना में छिपी  ना को ना कब समझोगे 

बताओ मुझे इंसान कब समझोगे 


खुद पीड़ा सहकर जन्म देती हूँ जिसे 

मुझे  उससे ताकतवर कब समझोगे 


परेशानी में मेरे  ही पहलू में बैठते हो 

मुझसे कमजोर खुद को कब समझोगे 


कमाकर बनाकर खिला सकती  हूँ 

घर चलाने वाली बताओ कब समझोगे 


कमी निकालते हो मेरे कपड़ों में हरदम 

खुद की नजरों को संभालना कब समझोगे  


इज्ज़त औरत की ही क्यूँ उतरतीं है 

उतारने वाले को गुनहगार कब समझोगे 




Sunday, 11 September 2022

रिश्ते

 


           रिश्ते

कितने प्यार से पलते थे रिश्ते
सबसे प्यारे थे खून के रिश्ते

हवा चली कुछ ऐसी फिजा में
तार तार हुए सबसे प्यारे रिश्ते

छूटने लगे है अपने सगे संबंधी
हो गए जान से प्यारे बेगाने रिश्ते

खो गया प्यार मुहब्बत आपस में
पैसे से तूल गए थे जो प्यारे रिश्ते

संभाल लो वक़्त रहते इन रिश्तो को
धोखे की आँधी में उड़ न जाए रिश्ते

  दिल ना दुखाया करो माँ बाप का
दुनिया में ये दो ही हैं अनमोल फरिश्ते

बेरंग सी हो जाएगी दुनिया हमारी
जिंदगी में रंग भरेंगे ये प्यारे रिश्ते

सुख दुख कट जाएंगे आसानी से
साथ निभाने वाले होंगे प्यारे रिश्ते

सुकून से गर चाहते हो जीवन को
खुशी से थाम कर रखो प्यारे रिश्ते 

Monday, 29 August 2022

ਜਦੋਜਹਿਦ

 ਜਦੋਜਹਿਦ 


ਇਕ ਛੋਟਾ ਜਿਹਾ ਬੀਜ 

ਕਰਦਾ ਹੈ ਜਦੋਜਹਿਦ 

ਮਿੱਟੀ ਚੋ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਣ ਦੀ

ਆਪਣੇ-ਆਪ ਨੁ ਪਲਵਿਤ ਕਰਨ ਲਈ 

ਕਾਰਦਾ ਹੈ ਸੰਘਰਸ਼ 

ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਵੀ ਤੇ ਮਿੱਟੀ ਨਾਲ ਵੀ 

ਹਵਾ ਪਾਣੀ ਤੇ ਪਕੂਤਿ ਨਾਲ ਵੀ

    ੲਵੇ ਹੀ ਹਰ  ਔਰਤ ਦਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਵੀ 

ਚਲਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ੳਮਰਭਰ 

ਕਰਦੀ  ਰਂਹਦੀ ਹੈ ਔਹ ਵੀ ਜਦੋਜਹਿਦ 

ਹਰ ਵੇਲੇ ਅਪਣੇ ਆਪ ਨਾਲ ਵੀ

ਘਰ ਦੇ ਥਂਦੇਯਾ ਨਾਲ ਵੀ ਤੇ ਸਮਾਜ ਨਾਲ ਵੀ

ਤਾਂ ਹੀ ਪਾ ਸਕਦੀ ਹੈ ਆਪਣਾ ਵਜੂਦ 

ਤਾਂ ਹੀ ਮਿਲਦੇ ਨੇ ਓਸਨੂ 

ਅਪਣੇ ਸਪਨੇਯਾਂ ਦੇ ਖਾਮਥ

Friday, 26 August 2022

भुगतान

 भुगतान

बीती जिंदगी के भुगतान कर रहे हैं

जिंदगी पर बस अहसान कर रहे हैं


खूबसूरत मीत यार थे जो बचपन के

दे धोखा  खुद को अनजान कर रहे हैं


बन शातिर तमाशाई खड़े हैं  भीड़ में

लगा आज उससे नई पहचान कर रहे हैं

Wednesday, 24 August 2022

रुकना नहीं

 रुकना नहीं

चलते हुए  अब रुकना नहीं

झूकाए कोई तो झूकना नहीं

       तलाश कर रही  थी

       जिस मंजिल की बरसों से

        आने वाली है बस वो

ठहर जरा पर थकना नहीं

चलते हुए अब  रुकना नहीं

झूकाए कोई तो झूकना नहीं

                हैं रास्ते टेढ़े तो क्या

             थकने लगे हैं पांव तो क्या

              धूप की तपन है तो क्या

कुछ भी हो पीछे  हटना नहीं

चलते हुए अब रुकना नहीं

झूकाए कोई तो झूकना नहीं

           राह में मिलेंगे खार भी

           तेज धूप रेत जैसे थार की

         मन में ना आने पाए हार की

मजबूत रख इरादे डटना वहीं

चलते हुए अब रुकना नहीं

झूकाए कोई तो झूकना नहीं

               हरदम है एक नया संघर्ष

               मन में उठे नया जोश सहर्ष

             नहीं सोचना करम का निष्कर्ष

हालात कैसे भी हो टूटना नहीं

चलते हुए अब रुकना नहीं

झूकाए कोई तो झूकना नहीं