Saturday, 29 March 2025

14 गज़ल

 

14 गज़ल
2212     2      212         2212   

 
1.यादों में वीरों को बसाया जाए अब
इति हास बच्चों को बताया जाए अब


2. माटी गए मिल जो बचाने देश को
  सिर ताज उनके भी  सजाया जाए अब


3 नारा भगत का भर दे  सब में जोश ये
ऐसा चलन  कोई  चलाया जाए अब


4 विस्मृत हुये वे सब लड़े दुश्मन से जो
कुछ नाम उन का दोहराया जाए अब


5.फांसी का फंदा चूम जो कुर्बां हुए
टीका शहादत का लगाया जाए अब


6.हर दम ही वंदे मातरम का गीत ये
मस्ती में माँ की गुनगुनाया जाए अब



7.भारत नही कमजोर हस्ती मिट सके
जज्बा युवाओं में जगाया जाए अब

Wednesday, 19 March 2025

गज़ल 11

 

       गज़ल 11
2122  212  2 2122


1.वो जता पाया नहींं उसने कहा क्या
मैं कभी समझा नही  उसने कहा क्या

2.सब बताने की जरूरत क्या थी लब से
तल्खियाँ कह ही गई उसने कहा क्या

3.कह गई नजरें बताने को रहा क्या
वो छुपाता फिर कैसे उसने कहा क्या

4.क्यूँ करी नाराजगी जाहिर तुझी से
सोहबत से खुश नहीं उसने कहा क्या

5.याद आती हैं तेरी कहानियाँ भी
छोड़ आई पास मेरे उसने कहा क्या

6.हो जुदा तुमसे मुझे भी कहना है कुछ
चाहती है वो मुझे उसने कहा क्या

7. फूल कैक्टस का मुझे प्यारा लगे है
प्यार उसको था कभी उसने कहा क्या
   



Thursday, 13 March 2025

13 गज़ल

 

2122   121


  2  22
   
       13. गज़ल
आ लगा जा गुलाल होली में
कर दे रंगीन गाल  होली में

संग तेरे कभी ना रह पाई
बस यही है मलाल होली में 

मुश्किलों छोड़ दो दमन करना
  मरना    जीना मुहाल होली में

बन रही टोलियाँ युवाओं की
आ गया है उबाल होली में

प्यार के रंग में उसने रंग के मुझे
कर दिया है निहाल होली में
        
  

Friday, 7 March 2025

डर

 



         डर
कई बार मैं डर जाती हूं
जब बेटी को देखती हूं
खिलखिला कर हंसते हुए
कहकहे लगाते हुए
उसको स्पष्टता से बेबाकी से
अपनी बात कहते हुए
देर रात दोस्तों के साथ घूमते हुए
ठीक को ठीक गलत को गलत कहते हुए अपनी ठीक बात  पर कायम रहते हुए फिर सोचती हूं
मैं भी तो यही कुछ करना चाहती थी अपनी जवानी में
लेकिन मुझे डरा दिया गया
समाज के नाम से
रीति रिवाज के बंधनों से
मां-बाप की इज्जत के नाम पर
और मैं डर गई
समेट लिया मैंने अपने आप को
अब मैंने सोचा
बेटी को नहीं डराऊंगी
वह जो करना चाहेगी
मैं उसके साथ ही खड़ी नजर आऊंगी

Tuesday, 25 February 2025

10. गज़ल



 10. गज़ल


122  122    122    122    

                      


1.रुलाने से अच्छा खफा  छोड़ जाते
तसल्ली तो होती वफा छोड़ जाते


2. तुझे देखती दूर तक अलविदा कह
मुड़े जो गली से हया छोड़ जाते


3. हमेशा मुझी से शिकायत की तुमने
    जुदाई से पहले खुशी छोड़ जाते


4.ये दीपावली रोशनी का है उत्सव
खुशी के लिए एक दिया छोड़ जाते


5.पुराने जमाने से अच्छा समा है
कहानी में फिर कुछ नया छोड़ जाते


6. किया इश्क़ चाहा दिलोजान से यूँ
निभाते नहीं तो जहाँ छोड़ जाते

Sunday, 16 February 2025

9 गज़ल

           गज़ल


माना मिले थे हम कभी अनजान की तरह
तुमको करुं यूं याद मैं भगवान की तरह


लिखना तो चाहते हैं गरीबों पे लोग सब
माना नही विचारते इंसान की तरह


ना चाहते हुए भी    भरोसा रहा मेरा
जैसे मिली उसे फिर वरदान की तरह


आंसू बता रहे हैं कहानी ये रात की
बीती है जिन्दगी तेरी अहसान की तरह


मंशा नही थी  दुख यूं जताने की मेरी भी
चाहा है उस को मैंने  दिलोजान की तरह


वादे पे जिसके मैंने भरोसा किया है अब
धोखा मिला उसी से है शैतान की तरह

Tuesday, 11 February 2025

8 गज़ल


 122     122     122    122

 किसी से  की कोई जलालत नहीं है 

खुदा से बड़ी  ये अदालत नही है


रखा कोई रिश्ता नहीं उन से जिनको

रही बोलने की लियाकत नहीं है 


परिंदा हूँ  कमज़ोर पर हैं  ये मेरे

  अभी उड़ने  की मुझमें ताकत नहीं है


समय की नजाकत को समझो जरा सी

मुकरने की वादे से आदत नही है


 गयी  लौट चेहरे मेरे की वो रौनक

 रही मुझमें अब वो नजाकत नहीं है


 शिकायत रखी ही ना  गैरों से नीलम

दी अपनों ने भी कोई  राहत  नही है