डर
कई बार मैं डर जाती हूं
जब बेटी को देखती हूं
खिलखिला कर हंसते हुए
कहकहे लगाते हुए
उसको स्पष्टता से बेबाकी से
अपनी बात कहते हुए
देर रात दोस्तों के साथ घूमते हुए
ठीक को ठीक गलत को गलत कहते हुए अपनी ठीक बात पर कायम रहते हुए फिर सोचती हूं
मैं भी तो यही कुछ करना चाहती थी अपनी जवानी में
लेकिन मुझे डरा दिया गया
समाज के नाम से
रीति रिवाज के बंधनों से
मां-बाप की इज्जत के नाम पर
और मैं डर गई
समेट लिया मैंने अपने आप को
अब मैंने सोचा
बेटी को नहीं डराऊंगी
वह जो करना चाहेगी
मैं उसके साथ ही खड़ी नजर आऊंगी

No comments:
Post a Comment