122 122 122 122
किसी से की कोई जलालत नहीं है
खुदा से बड़ी ये अदालत नही है
रखा कोई रिश्ता नहीं उन से जिनको
रही बोलने की लियाकत नहीं है
परिंदा हूँ कमज़ोर पर हैं ये मेरे
अभी उड़ने की मुझमें ताकत नहीं है
समय की नजाकत को समझो जरा सी
मुकरने की वादे से आदत नही है
गयी लौट चेहरे मेरे की वो रौनक
रही मुझमें अब वो नजाकत नहीं है
शिकायत रखी ही ना गैरों से नीलम
दी अपनों ने भी कोई राहत नही है

No comments:
Post a Comment