Wednesday, 19 March 2025

गज़ल 11

 

       गज़ल 11
2122  212  2 2122


1.वो जता पाया नहींं उसने कहा क्या
मैं कभी समझा नही  उसने कहा क्या

2.सब बताने की जरूरत क्या थी लब से
तल्खियाँ कह ही गई उसने कहा क्या

3.कह गई नजरें बताने को रहा क्या
वो छुपाता फिर कैसे उसने कहा क्या

4.क्यूँ करी नाराजगी जाहिर तुझी से
सोहबत से खुश नहीं उसने कहा क्या

5.याद आती हैं तेरी कहानियाँ भी
छोड़ आई पास मेरे उसने कहा क्या

6.हो जुदा तुमसे मुझे भी कहना है कुछ
चाहती है वो मुझे उसने कहा क्या

7. फूल कैक्टस का मुझे प्यारा लगे है
प्यार उसको था कभी उसने कहा क्या
   



No comments:

Post a Comment