विद्रोह
कितने भी मजबूत बांध बने हो
पानी जब बहता है
किनारे तोड़कर
तो पार कर जाता है
सारी हदें
बहा ले जाता है सब कुछ
ले लेता है सबको अपनी जद में
मंदिर मस्जिद चर्च इमारतें
किसी को भी नहीं बख्शता
किसी से कोई भेदभाव नहीं करता
इसी तरह से भीड़ जब खड़ी होती है
विद्रोह के लिए
अपने हक के लिए
उसके बहाव में हिल जाते हैं
बड़े-बड़े साम्राज्य हाकिम तानाशाह
अहंकारी दुराचारी
सबको जला देती है
अपने क्रोध की आग में
फिर पलट जाते हैं तख्तोताज






