ये इश्क और बढ़ता कोई खिताब लिखते
जन्नत सी जिंदगी पर कोई किताब लिखते
बरसों रही अधूरी मिलने की आस मुझ से
ये जिंदगी कटी कैसे सब हिसाब लिखते
मसरूफियत रखी यारों संग जिन्दगी भर
क्या याद मैं कभी आई बेहिसाब लिखते
आते हैं इश्क की मंज़िल में मुकाम कई कई
बीती जो साथ मेरे उस को लाजवाब लिखते
रह ए हयात में आई याद जो हवादिस
ये जिंदगी बनाई यूँ कामयाब लिखते
सरहद बनी मिलन बिछड़न की गवाह नीलम
इस प्यार में भला कैसे इंकलाब लिखते

No comments:
Post a Comment