Monday, 21 September 2026

गज़ल 43

 





122   122        122     122
           
ये मौसम जो फिर से बदलने लगा है।
शहर मेरे में बादल गरजने लगा है।।

  बताएं तुझे हाल दिल का सनम क्या।
ये इस प्यार में अब धड़कने लगा है।।

चली संग तपती दुपहरी में मैं अब ।
ये सावन सा प्यार बरसने लगा है।।

रखी आस सरकार से जिस युवा ने।
निराशा में वह अब  भटकने लगा है ।।

ये घूघंट गहना हया का कभी था ।
नयी सोच से अब  सरकने लगा है ।।

6. छोड़ी जब से नफरत जमाने ने नीलम ।
शहर मुझ को भी अब समझने लगा है ।।
         
           

No comments:

Post a Comment