Sunday, 5 July 2026

गज़ल 39

 





212  212  212 212

हो  गई प्यार में भी जफ़ा एक दिन
हो गया दिल ही कोरा सफा एक दिन

निभ न पाए ये रिश्ते अधूरे रहे
हो गए प्यार में बेबफा एक दिन

इश्क में हो गई फिर खताएं यूँ कुछ
रूठ कर हो गई वो खफ़ा एक दिन

रुठना ओ मनाना ही चलता रहा
जिंदगी से हो जाओ दफा एक दिन

नील आयें वो मैयत में मेरी मगर
आरजू है करें वह वफा एक दिन
                 
 

Tuesday, 9 June 2026

गज़ल 38

 










122   122       122        122


1.है मुश्किल यूँ रहना भी अब प्यार के बिन
था कोई भी  चारा न इजहार के बिन

2सिखा कर मुझे प्यार  दिल से  लगाया
कटी जिंदगी फिर तो तकरार के बिन

3.नहीं पार होती नदी हो जो गहरी
चले नाव कैसे यूँ पतवार के  बिन

4.मसीहा बनो दूसरों के लिए अब
ये दुनिया चले ना सरोकार के बिन

5.अधूरा सफर जिन्दगी का रहेगा
ये पूरा न होगा मिले खार के बिन

6.जो देखे हैं सपने खुली आंख मैनें
कि  खुशियां मिली  हैं यूँ त्योहार के बिन
 

7.करो कोशिशें नील आगे बढ़ो फिर
कि मिलती नहीं जीत यूँ हार के बिन
              डॉ नीलम नील



       

Sunday, 7 June 2026

गज़ल 37

 



212  212  212 212


1.हो गया वह मुझी से  खफा एक दिन
कह गया मुझ को ही बेवफा एक दिन

दफ़्न मैंने किये राज़ मन में मगर
राज़ फिर भी तो खुल ही गया एक दिन

आ चलें छोड़ गलियाँ ये महबूब की
याद अब वो करेगी वफ़ा एक दिन

दौर मुश्किल है माना ये अब आज का
ठीक हो जाएगा ये समा एक दिन

हर तरफ़ धुंध कोहरा था छाया हुआ
धुंध से वह  निकल ही गया एक दिन'

छोड़ कर चल दिया वो अधर में मुझे
उलझनें ज़िंदगी की बता एक दिन

लूट कर खा गए देश को नील वे
खुद को कहते थे जो रहनुमा एक दिन
      डॉ नीलम नारंग एडवोकेट मोहाली

Saturday, 23 May 2026

गज़ल 36

 





122 122 122 122


हसीं जिन्दगी साथ मेरे बिताकर
चले जा रहे अब वो नजरें चुराकर

मिटे  जो वतन पर नमन उनको मेरा
चलो याद उनको करें मुस्कुरा कर

फिजा दोपहर की हुई गर्म  ऐसी
पसीने में आई हूँ जैसे नहाकर

गया लूट मेरा ही सामान सारा
अमीरी का वो रौब मुझपर दिखाकर

बचा लो वतन  नील दंगों से अपना
कहानी गुलामी की सबको  सुनाकर

Monday, 13 April 2026

उपेक्षित

      






 उपेक्षित 


अपने ही घर में 

कभी-कभी जब 

खुद को उपेक्षित सा महसूस करती हूँ 

तब मैं बातें करती हूँ 

उन कपड़ों से 

 उन बर्तनों से 

 सजाने के उस सामान  से 

और वो  मूक सामान गवाही देता है

 मेरी मेहनत की मेरे अरमानों की 

जिसे बहुत हसरत से 

और  बहुत ही मुश्किल से 

थोड़े-थोड़े पैसे जमा कर खरीदा था 

  इस तरह का सामान भी कभी-कभी 

 मुझ जैसी औरतों को भर देता है 

ना सिर्फ ऊर्जा से

 बल्कि  अपनत्व से भी

फिर लौट आती है 

चेहरे पे मुस्कान बरबस ही 

       

Friday, 10 April 2026

गज़ल 35







 122         122        122      122

नजारों से दिल ये  भटकने लगा है 

करूं क्या ये मन अब  बिदकने लगा है 


 हो सकता है मेरा वहम या हो धोखा 

वफ़ा भ्रम बन क्यों खटकने लगा है 


 है मुश्किल डगर सच की चलना तो है ही 

फरेबी   जहां से   सटकने लगा है 


महंगा पड़ा बोलना सच मुझे यूं 

दिया आस का अब चटकने लगा है 


सुनाई जो दास्तां दुखों की उसे अब 

   वो फिर पैर नीलम पटकने लगा है 

           

Wednesday, 8 April 2026

गज़ल 34

 










122         122        122      122


ये सूरज यूँ कुछ कुछ  बदलने लगा है 

तपिश से ही सहरा ये जलने लगा है 


बरस दर बरस साथ झेला बहुत दुख 

मुझे साथ अब क्यूं ये खलने लगा है 


कहानी बुढ़ापे के दिल की अलग है 

तुझे देख बच्चों सा खिलने लगा है 


जो शबनम जमी रह गई थी धरा पर 

वो मोती सा बन अब  पिघलने लगा है 


शहर लौट आएं हैं पंछी ये नीलम 

मेरा दिल खुशी से उछलने लगा है