माँ का सपना
जहाँ भी जाती हूँ तेरा ख्याल साथ रहता है
उलझनों में जब जब घिरी मेरी जिंदगी
हर कदम लगा तेरा साया साथ रहता है
चल रही हूँ उस रास्ते पर जो दिखाया था
हर दम ही माँ तेरा प्यार साथ रहता है
जब भी लाड़ प्यार लड़ाती हूँ बच्चों से
करती हूँ याद तेरा दुलार साथ रहता है
दी थी जो सीख जिन्दादिली से जीने की
तेरी उस सोच का परिणाम साथ रहता है
जब भी लिखती हूँ भावनाएं पन्नों पर
तेरे साथ जिया हर लम्हा साथ रहता है
देखा था जो सपना कभी मेरे लिए तुमने
लिखती हूँ जब भी तेरा सपना साथ रहता है
माना नहीं हो इस दुनिया में अब साथ मेरे
तेरी याद तेरा सपना नेलं के साथ रहता है
No comments:
Post a Comment