Sunday, 30 August 2026

गज़ल 41

 



गज़ल 41


122        122         122         122
1.अभी भी है वो यार दिलबर हमारा
चला जो गया दिल चुराकर हमारा

किया प्यार तुमसे या इजहार जब भी
दिया  साथ तुमने भी खुलकर हमारा

दिया बेवफाई का तोहफ़ा जब उसने
बदलने लगा फिर ये तेवर हमारा

धरम से भी ऊपर है इन्सानियत यदि
  कि फिर क्यों   ये मस्जिद ये मंदर हमारा

नहीं फैल सकती यूँ नफरत ये नीलम
नजर का है धोखा ये मंजर हमारा 

 
       डॉ नीलम नारंग नील


Tuesday, 4 August 2026

गज़ल 40

 



1222  1222 1222 1222

1.टपकती छत रही  मजदूर की हर दम ही सावन में
बहेगा नीर अब की बार नयनों से  भी सावन में

2.लगाओ रूख कूचे घर गली में सब ही सावन में
उमस प्रचंड  बढ़ती जा रही है  झुलसा रही   सब को

3.बजट जो नालियों को साफ करने का ही मिलता था
भरी झोली यूँ इस सरकार ने फिर से  ही  सावन में

 
4.अधूरे प्यार की सौगंध मत आंसू बहा अपने
निभाई ना वफा छोड़ा अकेले यूँ ही
सावन में

5.वजह क्या थी बताते तो सही इस बेवफ़ाई की
दिया था रुतबा रब सा तुझे मैंने ही सावन में

6.खिलाफत देश के बच्चों ने की शिक्षा को पाने की
लड़े सरकार से बच्चे यूँ अब अपने ही सावन में

 
7.हुनर है मुझ में खुश रहने का रह लूँगी यूँ तुम बिन भी
सिखाया वक्त ने नीलम को जीना इस ही सावन में

Sunday, 5 July 2026

गज़ल 39

 





212  212  212 212

हो  गई प्यार में भी जफ़ा एक दिन
हो गया दिल ही कोरा सफा एक दिन

निभ न पाए ये रिश्ते अधूरे रहे
हो गए प्यार में बेबफा एक दिन

इश्क में हो गई फिर खताएं यूँ कुछ
रूठ कर हो गई वो खफ़ा एक दिन

रुठना ओ मनाना ही चलता रहा
जिंदगी से हो जाओ दफा एक दिन

नील आयें वो मैयत में मेरी मगर
आरजू है करें वह वफा एक दिन
                 
 

Tuesday, 9 June 2026

गज़ल 38

 










122   122       122        122


1.है मुश्किल यूँ रहना भी अब प्यार के बिन
था कोई भी  चारा न इजहार के बिन

2सिखा कर मुझे प्यार  दिल से  लगाया
कटी जिंदगी फिर तो तकरार के बिन

3.नहीं पार होती नदी हो जो गहरी
चले नाव कैसे यूँ पतवार के  बिन

4.मसीहा बनो दूसरों के लिए अब
ये दुनिया चले ना सरोकार के बिन

5.अधूरा सफर जिन्दगी का रहेगा
ये पूरा न होगा मिले खार के बिन

6.जो देखे हैं सपने खुली आंख मैनें
कि  खुशियां मिली  हैं यूँ त्योहार के बिन
 

7.करो कोशिशें नील आगे बढ़ो फिर
कि मिलती नहीं जीत यूँ हार के बिन
              डॉ नीलम नील



       

Sunday, 7 June 2026

गज़ल 37

 



212  212  212 212


1.हो गया वह मुझी से  खफा एक दिन
कह गया मुझ को ही बेवफा एक दिन

दफ़्न मैंने किये राज़ मन में मगर
राज़ फिर भी तो खुल ही गया एक दिन

आ चलें छोड़ गलियाँ ये महबूब की
याद अब वो करेगी वफ़ा एक दिन

दौर मुश्किल है माना ये अब आज का
ठीक हो जाएगा ये समा एक दिन

हर तरफ़ धुंध कोहरा था छाया हुआ
धुंध से वह  निकल ही गया एक दिन'

छोड़ कर चल दिया वो अधर में मुझे
उलझनें ज़िंदगी की बता एक दिन

लूट कर खा गए देश को नील वे
खुद को कहते थे जो रहनुमा एक दिन
      डॉ नीलम नारंग एडवोकेट मोहाली

Saturday, 23 May 2026

गज़ल 36

 





122 122 122 122


हसीं जिन्दगी साथ मेरे बिताकर
चले जा रहे अब वो नजरें चुराकर

मिटे  जो वतन पर नमन उनको मेरा
चलो याद उनको करें मुस्कुरा कर

फिजा दोपहर की हुई गर्म  ऐसी
पसीने में आई हूँ जैसे नहाकर

गया लूट मेरा ही सामान सारा
अमीरी का वो रौब मुझपर दिखाकर

बचा लो वतन  नील दंगों से अपना
कहानी गुलामी की सबको  सुनाकर

Monday, 13 April 2026

उपेक्षित

      






 उपेक्षित 


अपने ही घर में 

कभी-कभी जब 

खुद को उपेक्षित सा महसूस करती हूँ 

तब मैं बातें करती हूँ 

उन कपड़ों से 

 उन बर्तनों से 

 सजाने के उस सामान  से 

और वो  मूक सामान गवाही देता है

 मेरी मेहनत की मेरे अरमानों की 

जिसे बहुत हसरत से 

और  बहुत ही मुश्किल से 

थोड़े-थोड़े पैसे जमा कर खरीदा था 

  इस तरह का सामान भी कभी-कभी 

 मुझ जैसी औरतों को भर देता है 

ना सिर्फ ऊर्जा से

 बल्कि  अपनत्व से भी

फिर लौट आती है 

चेहरे पे मुस्कान बरबस ही