1222 1222 122 212 22
1.जिसे सपनों में मैंने था बसाया वो तुम्हीं तो हो
जिसे किस्मत ने मेरी आजमाया वो तुम्हीं तो हो
2.धरम हथियार बन ठगता रहा सदियों से लोगों को
इसी नफरत से दुनिया को जलाया वो तुम्हीं तो हो
3. नयामत जिंदगी बनती हमारी साथ चलने से
उम्र भर साथ चल जीना सिखाया वो तुम्हीं तो हो
4किया वादा फलक से तोड़ लाऊंगा सितारे अब
मेरी हर राह को आसां बनाया वो तुम्हीं तो हो
5 नफासत छू गई तेरी मुझे इस प्यार से नीलम
नजर से प्यार यूँ दिल में जगाया वो तुम्हीं
तो हो






