ये दोस्ती रहेगी यही तय हुआ था
बिछड़ना नही अब यही तय हुआ था
दिखे रंग कोई भी हम खुश रहें गे
लियाक़त रखेंगे यही तय हुआ था
.युवाओं नशा छोड़ दो साथ हम हैं
दिखाना है जज्बा यही तय हुआ था
फरिश्ता नहीं अब बनाना किसी को
मसीहा बनेंगे यही तय हुआ था
भटकना जरुरी है क्या राह से यूँ
नई राह खोजें यही तय हुआ था
No comments:
Post a Comment