2 22
13. गज़ल
आ लगा जा गुलाल होली में
कर दे रंगीन गाल होली में
संग तेरे कभी ना रह पाई
बस यही है मलाल होली में
मुश्किलों छोड़ दो दमन करना
मरना जीना मुहाल होली में
बन रही टोलियाँ युवाओं की
आ गया है उबाल होली में
प्यार के रंग में उसने रंग के मुझे
कर दिया है निहाल होली में




