कतरा कतरा
कतरा कतरा कटती रही
बूंद बूंद बहती रही
दुखों में बरफ सी जमती रही
खुशी में फूल सी खिलती रही
सुखों में धूप सी पिघलती रही
दिल में धड़कती रही
रगों में खून सी बहती रही
कंकड़ सी पांव में चुभती रही
पल पल भटकती रही
कभी उदासियों में घिरती रही
कभी कलियों सी महकती रही
कभी चिड़िया सी चहकती रही
किसी नशे सी झुमती रही
अल्हड़ सबां सी बहकती रही
नदीया की धार सी चलती रही
रेत की मानिंद फिसलती रही
शोख रंग सी चटकती रही
धीमे धीमे सरकती रही
गमों में सुबकती रही
बचपन से जवानी तक
जवानी से बुढ़ापे तक
जिंदगी यूँ ही गुजरती रही
नीलम नारंग
No comments:
Post a Comment