Saturday, 19 November 2022

कारवाँ बना

 


                कारवाँ बना

उग आये हैं रास्ते में जंगल तो क्या
बढ़ पगडंडी पर अपना नया रास्ता बना

तेरे दिखाए रास्ते पर चलें दूसरे
आगे बढ़ और एक नई मिसाल बना

तेरी राह रोशन करे राह दूसरे की
ना बुझने वाला ऐसा कोई दीपक जला

राह में रोड़े मिलेंगे बिखरे हुए
उन्हीं को चुनकर अपना रास्ता सज़ा

चल निकला है जो नए रास्ते पर
आने वाली अड़चनों को अपनी ताकत बना

जग में नाम उनका ही रहा है रोशन
चले अकेले जो दुखों को साथी बना

देखना पूरे हो जाएंगे सपने एक दिन
चल अकेला और पीछे लोगों का कारवां बना 

No comments:

Post a Comment