Saturday, 22 October 2022

बादल

 


किसीकी याद को तरस रहे हैं

जो यूँ  ही बेतहाशा बरस रहे हैं


तेरे आने से मिले सुकून के लम्हे

तेरे बिन जाने कैसे झुलस रहे हैं


घुल जाती है कुछ कड़वाहट कभी

खुद को चाहे रखे कैसे सरस रहे हैं


महका रही है मिट्टी की सौधीं खुश्बू

इसके बिन तो जीवन नीरस रहे हैं


इस भीगे मौसम में आ जाओ साजन

अब तो लगता दुर्लभ तेरे दरस रहे हैं

          



No comments:

Post a Comment