बेवजह
जिन्दगी के दाग दिखाए नही जाते
कुछ राज सबको बताए नही जाते
मिल जाते है कुछ खुशनसीब ऐसे
जिनसे जख्म सारे छिपाए नही जाते
साथी तो बहुत है हाथ थामने वाले
सब के लिए हाथ बढाए नही जाते
मजाक बना लेते है दिल की बात का
सबको अपने सपने सुनाए नहीं जाते
रुलाने के लिए तैयार बैठा है हर कोई
सबके लिए तो आँसू बहाए नहीं जाते
कभी तो बात कर मुझसे हकीकत की
सपनों के शहर में घर बसाए नहीं जाते
मुस्कुराने की फितरत को यूँ ही रख
बेवजह नीलम दिल जलाए नहीं जाते