Tuesday, 3 January 2023

रिश्तों में बर्फ

 

हरदम रूठते रहे तुम मनाते रहे हम
फिर भी रिश्तों में बर्फ सी जमी क्यूँ है

बाद मुद्दत के देखा तुम्हें नजर भर
नजर आई  इन आंखों में नमी क्यूँ है

ढल रहा है सूरज आसमान में देखो
नजर आती चारों तरफ  घूल जमी क्यूँ है

शहरों में चारों तरफ शोर चिल्लाहट है
गाँवों में जिंदगी की ये रफ्तार थमी क्यूँ है

स्वार्थ लालच से बनते हैं रिश्ते शहरों में
गाँव में इन सब जज्बातों की कमी क्यूँ है
           

1 comment: