गज़ल 29
1222 1222 1222
1.जी भर कर प्यार करना ना कसर रखना
यूं अपनी बात पर उसका असर रखना
2.बताना बात सच्ची झूठ मत कहना
ना कड़वी बात का कोई ज़हर रखना
3.जगह छोटी हो चाहे घर बड़ा दिल रख
बसा कर दिल में सारा ही शहर रखना
4.कभी जो भाव कागज पर लिखो मन के
गज़ल लिखना सही उसमें बहर रखना
5.कमाई कम सही पर सब्र ज्यादा हो
दुआओं में यूं ही सबकी खबर रखना
6.बसाया है जिसे अरमान से मन में
दुआ उसके लिए शामो सहर रखना
7.सभी बातें बतानी की नहीं होती
छुपा दुनिया से नीलम ये जफर रखना






