122 122 122 122
ये सखावत रहेगी यही तय हुआ था
बिछड़ना नही अब यही तय हुआ था
दिखे रंग कोई भी हम खुश रहें गे
लियाक़त रखेंगे यही तय हुआ था
.युवाओं नशा छोड़ दो साथ हम हैं
दिखाना है जज्बा यही तय हुआ थाफ
फरिश्ता नहीं अब बनाना किसी को
मसीहा बनेंगे यही तय हुआ था
न भटकेंगे अब राह हमसब यूँ नीलम
नई राह खोजें यही तय हुआ था

No comments:
Post a Comment