दुःख तो सबके जीवन में है
दुखों का निवारण करना आना चाहिए
दुःख को समझते सभी है
दूसरे की आंख से आंसू पौंछना आना चाहिए
जो किया किसी के लिए नेक काम
नेकियों को दरिया में डालना आना चाहिए
अपने रिश्ते तो सभी के पास है
झुक कर रिश्तों को निभाना आना चाहिए
खिलौने है यहाँ सब माटी के
बनाने के लिए बस मिट्टी को गलाना आना चाहिए
कहने को तो सब साथ होते है
जरूरत पर साथ खङे होना आना चाहिए
ख्वाब तो सभी देखते हैं
बस सपनों को साकार करना आना चाहिए
खुशी देते हैं जो लम्हे हमें
बस खुशी के लमहों को बचाना आना चाहिए
उठना है दूसरे की नजरों में गर
बस अपना वजूद पहचानना आना चाहिए
जीने को तो सब जीते हैं
दूसरों के साथ जीने का हुनर आना चाहिए
क्यू सोचता है गम की बात
बस उनसे इतर मुस्कुराना आना चाहिए
राह दूसरों की आसान करने के लिए
अगुवाई के लिए रहनुमा बनना आना चाहिए
No comments:
Post a Comment