जो कभी थी बहुत प्यारी मुझे
अब बन गयी पहेली जिंदगी
खुशियाँ ना रास आई इसको
हो गयी कितनी अकेली जिंदगी
थे हर तरफ हरियाली और गुलाब
बन गयी जैसे फूल चमेली जिंदगी
रिपु सी लगने लगी है अब
कभी थी जो प्यारी सहेली जिंदगी
हारना तो मुझे भी नहीं है तुझसे
सोच लूंगीमिली नई नवेली जिंदगी
No comments:
Post a Comment