Wednesday, 30 April 2025

गज़ल 15

 

गज़ल 15
122  122          122  12

1. खुदा तुझ से आती इनायत  रही
हमेशा से फिर भी  शिकायत रही

2.भटकते है इंसाफ को लोग अब
कहीं बिक हमारी  सियासत रही

3.लगे फैसला करने जो न्याय का
नही उन में कोई लियाक़त रही

4.बहाता रहा जो पसीना बशर
मिली उस को फिर भी हिकारत रही

5 दिखाता रहा राह सपनों की जो
उसी बाप से ही  खिलाफत रही

6 करे दान  संपत्ति  का 'नील' जो
उसी के ही हाथों नियामत रही

No comments:

Post a Comment