तेरे आने के बाद
कुछ सुकून सा मिला तेरे आने के बाद
जिंदगी अपनी सी लगी तेरे आने के बाद
बेवजह भटक रही थी अनजान राहों पर
जीने की वजह मिली तेरे आने के बाद
जिन खुशियों ने मुंह मोड़ लिया था मुझसे
गमों को परे हटाने लगी हैं तेरेआने के बाद
वक़्त से पहले बूढ़ी हो गई थी जो मैं
जवान समझने लगी हूँ तेरे आने के बाद
चल फिर से दोनों एक नई दुनिया बसाएं
हर तरफ बहार नजर आई तेरे आने के बाद
No comments:
Post a Comment