Friday, 10 November 2023

मिट्टी के दीए

 


  मिट्टी के दीए

दीए की मिट्टी ने मिल मिट्टी में

फिर नयी मिट्टी बन जाना है 

इस दीए ने ना मुझे ना तुझे

ना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना है 

सारा साल कुम्हार करे इंतजार

इन दीयों के सहारे उसको घर चलाना है 

इस बार जला मिट्टी के दीए 

एक नया संदेश घर घर पहुँचाना है

ये है हमारा सबसे प्यारा त्यौहार

इसको पारम्परिक तरीके से ही मनाना है 

नीलम देती है संदेश सभी को 

इस दीवाली विदेशी लड़ियाँ  से नहीं मिट्टी के दीयों से दीवाली को मनाना है 

    


No comments:

Post a Comment