Monday, 27 February 2023

लोरी

 


             लोरी

प्यार को शब्दों में ढालने की 

कितनी अच्छी प्यारी सी सोच 

किसी के मन में आई होगी

जब माँ ने लोरी बनाई होगी


काम में व्यस्त होगी

या हाथों से अशक्त होगी

और मुनिया रो पड़ी होगी

तब लोरी से ही बहलाई होगी


या तो बच्ची बीमार होगी

चलने फिरने से लाचार होगी

अपने दुख भूल जाए थोड़ी देर

प्यार से मां ने लोरी सुनाई होगी


कुछ  सपनों को हवा दी होगी

जिंदगी की कोई समझाइश होगी

बड़ा हो खो ना जाए कहीं

लोरी में  बात दोहराई होगी

इसलिए माँ ने लोरी बनाई होगी

        


No comments:

Post a Comment