नाज
चलो यूँ कुछ नया काज किया जाए
जिंदगी का नया आगाज किया जाए
कल के आने का कुछ भरोसा नहीं है
क्यूँ ना जो करना है आज किया जाए
अकेलापन हावी हो रहा है सब रिश्तों पर
दिल के दरवाजे बजा आवाज किया जाए
दिल की बातें दिल में रखकर रोगी बने
उन लोगों को अपना हमराज किया जाए
तन्हाई में रहकर भूल गए हैं मुस्कुराना
साथ रह कुछ दिलों पर राज किया जाए
कुछ देर दूसरे को खुश रख सकें हम
खुद की कोशिशों पर नाज किया जाए
No comments:
Post a Comment