रिश्तों से परे
रिश्तों से परे कुछ ऐसे रिश्ते होते हैं
बहुत प्यारे से कुछ फरिश्ते होते है
दुख सुख में साथ निभा जाते हैं
जिनसे मिलने को तरसते होते हैं
दिल की हर बात समझ जाते हैं
मिलने पर बस नैन बरसते होते हैं
सीखा देते हैं उड़ना खुले आसमाँ में
हर दिन नए अरमान जगाते होते हैं
मिलों दूर पर दिल के करीब होते हैं
हर दम मिलने की आस जताते होते हैं
दुआ के लिए जिसकी हाथ उठे होते हैं
नीलम के दिल मे जज्बात पिरोते होते हैं
रिश्तों से परे कुछ ऐसे रिश्ते होते हैं
बहुत प्यारे से कुछ फरिश्ते होते है
No comments:
Post a Comment