Friday, 20 November 2020

याद आने लगे है

 याद आने लगे है 


नए सब्जबाग कयूँ दिखाने लगे हैं
छोड़ महबूब का घर वो आने लगे हैं

बागी हो उठे हैं तेवर देखकर उन्हें
कयूँ रोज नए नजराने लाने लगे हैं

हो जाऊँगी एक दिन मै उसकी
कयूँ मन अपना रोज भरमाने लगे हैं

दोस्ती प्यार में बदलती नहीं यूँ
बेवजह हक अपना जताने लगे हैं

माना सांझी यादें है कुछ बरसातों की
कयूं बातें पुरानी याद दिलाने लगे हैं

हर फासले तय किए है साथ साथ
किसलिए चाहत नई फरमाने लगे हैं

साथ रहने की हसरत पाल ली है
कयूँ ऐसे सपने मन में सजाने लगे हैं

जानते हो फर्क नहीं था तेरे मेरे बीच
अब कैसे बेवजह शान दिखाने लगे हैं

दरक गया जो रिश्ता वक्त ओ हालात से
दोबारा उसके फसाने कयूँ बनाने लगे हैं

खत्म हो गए थे एहसास जिसके लिए
बीते वक्त की बात कयूँ दोहराने लगे हैं


4 comments: